---Advertisement---

UP Scholarship Payment Status 2026: 2nd Kist Kab Aayegi, SC/ST OBC Ka Paisa Kab Tak Aayega aur Latest Update

UP Scholarship Payment Status

UP Scholarship Payment Status : उत्तर प्रदेश में हर साल लाखों लोग स्कॉलरशिप फॉर्म भरते हैं — कोई SC/ST category से है, कोई OBC से, कोई General या Minority से। फॉर्म भर दिया, college ने verify कर दिया, DWO से भी pass हो गया — लेकिन सवाल एक ही है कि UP Scholarship ka paisa kab aayega? यह सवाल अप्रैल-मई 2026 में सबसे ज़्यादा पूछा जा रहा है। इस आर्टिकल में हम आपको category-wise पूरी जानकारी देंगे — SC/ST का पैसा कब आएगा, OBC का पैसा कब आएगा, 2nd kist कब तक आएगी, payment status कैसे check करें, renewal 2026 कब से शुरू होगी, और अगर पैसा अब तक नहीं आया तो क्या करें। सब कुछ एक ही जगह, बिल्कुल आसान भाषा में। तो इस आर्टिकल को ध्यान से आखिर तक पढ़ें, एक भी ज़रूरी बात miss मत करें।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

UP Scholarship 2025-26

जानकारी विवरण
Scholarship का नाम UP Scholarship 2025-26
विभाग उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग
Session 2025-26
Category SC / ST / OBC / General / Minority
Payment Mode DBT – सीधे बैंक खाते में
Status Check Website scholarship.up.gov.in
PFMS Payment Check pfms.nic.in
Renewal 2026 शुरुआत जुलाई–अगस्त 2026 (expected)

UP Scholarship Payment Status Ka Paisa Kyu Nahi Aaya – Sabse Pehle Yeh Samjhein

बहुत से लोगों का status “Verified” दिखता है लेकिन खाते में पैसा नहीं आता। इसके पीछे कई कारण होते हैं जिन्हें समझना ज़रूरी है।

पहली बात — Verified का मतलब सिर्फ यह है कि आपका फॉर्म सही पाया गया है। इसका मतलब यह नहीं कि पैसा आ गया। पैसा तब आता है जब सरकार बजट release करती है और आपका नाम उस payment list में होता है।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

दूसरी बात — अगर आपका Aadhaar, बैंक account से DBT के लिए enable नहीं है तो पैसा कभी नहीं आएगा, चाहे form कितना भी सही हो। यह सबसे common कारण है।

UP Scholarships Update 2025-26 : छात्रों को मई में मिलेगा 60% हिस्सा, बड़ी अपडेट आई सामने

तीसरी बात — अगर आपने form में जो bank account number दिया था वो बंद हो गया है या बदल गया है तो payment fail हो जाती है। याद रहे — पैसा account number से नहीं, Aadhaar से linked account में जाता है।

चौथी बात — अगर 27 January 2026 के बाद आपने नया bank account Aadhaar से link करवाया है तो PFMS पर update होने में समय लगता है। इस वजह से भी payment pending रह सकती है।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

इन सबका एक ही solution है — अपने bank जाएं और Aadhaar seeding, DBT enable और PFMS link — ये तीनों काम तुरंत करवाएं।

UP Scholarship FAQs

UP Scholarship Ka Paisa Kab Aayega 2026?

अगर आपके स्कॉलरशिप स्टेटस में पेमेंट शो हो रहा है, लेकिन अभी तक बैंक खाते में पैसा नहीं पहुँचा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे मामलों में ऑफिशियली पैसा बहुत जल्द आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाता है। उम्मीद है कि कल या परसों यानी 30 मई तक या फिर आने वाले 10 से 15 दिनों के अंदर आपकी स्कॉलरशिप आपके बैंक खाते में आ जाएगी। आप समय-समय पर अपना बैंक बैलेंस चेक करते रहें।

Scholarship Status Pending ya Rejected Hone Par Kya Kare?

जिन लोगों का डीबीटी (DBT) रिजेक्ट या पेंडिंग बता रहा है, उनके साथ दो ही बातें हो सकती हैं। या तो आपने अपना फॉर्म काफी लेट भरा था, या फिर फॉर्म भरते समय कोई छोटी-मोटी मिस्टेक हो गई थी। इसी वजह से आपके फॉर्म को पेंडिंग या होल्ड पर डाल दिया गया है। अगर मई के महीने में ऑफिशियली पोर्टल दोबारा ओपन होता है, तो आपके पास सुधार करने के चांसेस रहेंगे।

District Level Par Form Pending Kyu Hai?

अगर आपका स्टेटस डिस्ट्रिक्ट लेवल पर पेंडिंग दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि या तो फॉर्म बहुत देरी से जमा हुआ है जिसके कारण उसकी सही से चेकिंग नहीं हो पाई, या फिर कोई जरूरी डॉक्यूमेंट मिसिंग है। जब कोई कागज कम होता है, तो ऑफिशियली उसे होल्ड पर डाल दिया जाता है। ऐसे में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा कि विभाग उसे दोबारा कब चेक करता है।

UP Board Scrutiny Form 2026: 10th, 12th Board में कम नंबर आए हैं तो ऐसे भरें री-चेकिंग फॉर्म, ये रही पूरी जानकारी

PFMS Status Pending ya Rejected Dikhe To Kya Kare?

जिनका पीएफएमएस (PFMS) स्टेटस पेंडिंग या रिजेक्ट हो गया है, उन्हें तुरंत अपने बैंक जाकर अपना अकाउंट चेक करवाना चाहिए। अगर आप सोच रहे हैं कि आपने 10-15 दिन पहले ही बैंक में सब सही करवाया है, तो एक बार स्टेटस की तारीख देखें। रिजेक्ट होने के बाद पोर्टल पर अपडेट होने में काफी समय लगता है। अभी तक बहुत कम लोगों का स्टेटस अपडेट हुआ है। बैंक में केवाईसी (KYC) और आधार सीडिंग सही करवा लें, इससे आपके पैसे वापस आने के 90% चांसेस बन जाते हैं।

कल हमने अपने WhatsApp चैनल पर आप लोगों के सवालों का जवाब देने के लिए एक सेशन रखा था। उसमें सबसे ज्यादा सवाल PFMS और DBT रिजेक्ट या पेंडिंग होने को लेकर आए। आप में से बहुत से लोग बोल रहे हैं कि हमने 10 दिन पहले सही करवा लिया है, तो कुछ कह रहे हैं कि 25 दिन पहले ही बैंक जाकर सब ठीक करवा दिया था।

लेकिन असलियत यह है कि जिन लोगों ने भी 27 जनवरी के बाद अपना बैंक खाता या डीबीटी सही करवाया है, उनके स्टेटस अभी भी पेंडिंग या रिजेक्ट ही पड़े हुए हैं।

PFMS Status Rechecking Kab Hogi?

अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियली अपडेट नहीं आई है कि सिस्टम दोबारा कब इन फॉर्म्स की रीचेकिंग करेगा। आपको एक बात गहराई से समझनी होगी—सरकार ने आपको जुलाई से दिसंबर तक का काफी समय दिया था कि आप अपना फॉर्म और बैंक खाता सही कर लें।

मैसेज में 70% से 80% लोग बोल रहे हैं कि उन्होंने 15 मार्च के बाद डीबीटी सही करवाया है, और कुछ ने तो अभी 10-15 दिन पहले ही इसे ठीक करवाया है। अब आप चाहते हैं कि तुरंत आपकी स्कॉलरशिप आ जाए, तो यह मुमकिन नहीं है। ऑफिशियली वेरिफिकेशन की एक लंबी प्रोसेस होती है।

Scholarship Kab Tak Aa Sakti Hai?

जिनका पीएफएमएस या डीबीटी का इशू है, वो मानकर चलें कि अगर आपकी स्कॉलरशिप आती भी है, तो इसमें कम से कम 1 महीने से पहले कुछ नहीं होने वाला। अभी सिस्टम को पुराने डेटा को अपडेट करने में समय लगेगा। हालांकि, उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं हुई है, पैसे आने के अभी भी 50% से 60% चांसेस बने हुए हैं।

Management Quota walo ki Scholarship Milegi Ya Nahi?

अगर आपकी सीट ऑफिशियली मैनेजमेंट कोटे से है, तो सरकार आमतौर पर ऐसी सीटों के लिए स्कॉलरशिप नहीं देती है। लेकिन, अगर आपकी सीट रेगुलर थी और गलती से उसे मैनेजमेंट कोटे में दिखा दिया गया है, तो आप तुरंत अपने कॉलेज में जाकर इसकी कंप्लेंट करें। कॉलेज लेवल से सुधार होने पर आपकी स्कॉलरशिप आने के चांसेस बन सकते हैं।

Kam Attendance aur Marks walo ka Scholarship Update?

जिनके मार्क्स 55% से कम हैं या जिनकी अटेंडेंस कॉलेज में कम रही है, उनके फॉर्म में अक्सर ‘ओल्ड’ या ‘मिस्टेक’ शो होता है। इस मामले में आप एक बार अपने कॉलेज के बाबू से संपर्क करें। अगर पोर्टल पर सुधार की विंडो दोबारा खुलती है, तभी आपके पैसे आने की संभावना है, वरना चांसेस काफी कम हैं।

UP Scholarship 2nd Kist Kab Tak Aayegi?

जो लोग स्कॉलरशिप की दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं, उनके लिए अपडेट यह है कि 15 मई के आसपास आपकी किस्त जारी हो सकती है। सरकार के पास बजट की उपलब्धता के आधार पर यह पैसा भेजा जाता है। थोड़ा धैर्य रखें, इस महीने के अंत तक स्थिति साफ हो जाएगी।

UP SC/ST Category Scholarship Kab Aayegi?

अगर आप एससी या एसटी कैटेगरी से हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अभी स्कॉलरशिप का काम 4th फेज में चल रहा है। ऑफिशियली मिली जानकारी के मुताबिक, इस कैटेगरी के स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप 22 जून को उनके खातों में भेजी जाएगी। 70% से 80% चांसेस हैं कि जो फॉर्म सही पाए जाएंगे, उन सबको पैसा मिल जाएगा।

up scholarship sc/st latest update

Income Certificate Me Father Ka Name Hona Kyu Jaruri Hai?

स्कॉलरशिप फॉर्म में सबसे बड़ी गलती जो आप करते हैं, वो है अपना खुद का आय प्रमाण पत्र (Income Certificate) लगाना। याद रखें, आप चाहे कितनी भी कमाई कर लें, स्कॉलरशिप के लिए हमेशा आपके पिता या माता का ही आय प्रमाण पत्र लगता है। आपका खुद का सर्टिफिकेट केवल टैक्स के कामों के लिए होता है। अगर आपने खुद का लगाया है, तो करेक्शन विंडो खुलने पर उसे सुधारने की कोशिश जरूर करें। अगर आपको चांस मिलता है, तो , क्योंकी इसमें बहुत कम चांस मिलने की उम्मीद है |

Kya General aur OBC/Minority walo ki Scholarship Aayegi?

इलेक्शन का साल होने के नाते इस बात की पूरी संभावना है कि सरकार ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कॉलरशिप देगी। अभी तक 50% बच्चों की भी स्कॉलरशिप नहीं आई है, इसलिए उम्मीद बाकी है।

OBC Category Ki Scholarship Kab Tak Aayegi?

ओबीसी (OBC) कैटेगरी के ज्यादातर छात्रों की स्कॉलरशिप ऑफिशियली उनके खातों में भेजी जा चुकी है। अब बहुत ही कम ऐसे छात्र बचे हैं जिनकी स्कॉलरशिप आना बाकी है। जिन ओबीसी छात्रों का पैसा अभी तक नहीं आया है, उनमें से अधिकतर का स्टेटस या तो रिजेक्ट हो चुका है या फिर किसी डॉक्यूमेंट की कमी की वजह से पेंडिंग में है। अगर आपका फॉर्म बिल्कुल सही है और फिर भी पैसा नहीं आया, तो आपको अगले कुछ दिनों तक वेट करना चाहिए।

General aur Minority Category Scholarship Status

जहाँ तक बात करें जनरल (General) और माइनॉरिटी (Minority) कैटेगरी के छात्रों की, तो यहाँ स्थिति थोड़ी अलग है। माइनॉरिटी कैटेगरी के लगभग 70% छात्रों की स्कॉलरशिप आना अभी बाकी है। इन छात्रों के लिए उम्मीद काफी ज्यादा है कि आने वाले समय में इनका पैसा मिल जाएगा, बशर्ते आपके फॉर्म में कोई ऑफिशियली कमी न हो।

वहीं, जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए अभी चुनौतियाँ बनी हुई हैं। जनरल कैटेगरी में फंड की कमी (Budget Issue) का मामला सामने आ रहा है। इस वजह से बहुत से पात्र छात्रों की स्कॉलरशिप भी अभी रुकी हुई है। सरकार इसके ऊपर क्या फैसला लेती है और क्या अतिरिक्त बजट जारी किया जाता है, यह देखना अभी बाकी है।

Rani Laxmibai Scooty Yojana UP : किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

UP Scholarship Portal Reopen Kab Hoga 2026?

यूपी स्कॉलरशिप को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही हैं कि ऑफिशल पोर्टल 18 तारीख से फिर से ओपन हो गया है और सबका पैसा 22 जून तक आ जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि यह खबर पूरी तरह सही नहीं है। दरअसल, 22 जून को पैसा आने वाली बात केवल SC और ST कैटेगरी के उन छात्रों के लिए है जिनका अभी ‘थर्ड फेज’ (तीसरा चरण) चल रहा है।

इन छात्रों का शेड्यूल बहुत पहले ही ऑफिशियली जारी कर दिया गया था, जिसे आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। इनका तीसरा चरण 16 अप्रैल से शुरू हुआ है और अभी इनके डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन चल रहा है, इसलिए इनका पैसा 22 जून को आएगा।

जहाँ तक बात है पोर्टल दोबारा खोलने का कोई नया ऑफिशल नोटिस नहीं आया है। सरकार ने पहले अप्रैल के अंत तक पोर्टल ओपन करने की बात कही थी, लेकिन अप्रैल खत्म होने को है और अभी तक कोई हलचल नहीं दिख रही है।

अगले 5 से 10 दिनों के अंदर आपको इस बारे में कोई बड़ी ऑफिशल अपडेट देखने को मिल सकती है। 90% चांसेस हैं कि पोर्टल एक बार दोबारा जरूर खुलेगा क्योंकि अभी भी बहुत से छात्रों की स्कॉलरशिप बाकी है। अगर पोर्टल ओपन होता है और आपको करेक्शन विंडो (सुधार का मौका) मिलता है, तो आपकी स्कॉलरशिप आने के चांसेस 50% से 70% तक बढ़ जाएंगे।

UP Free Tablet Yojana Status Check 2026: आपका नाम लिस्ट में है या नहीं? Pending/Rejected का पूरा Solution

Status Verification aur Correction Process

अगर पोर्टल दोबारा ओपन होता है, तो सबसे पहले उन छात्रों को मौका मिलेगा जिनका फॉर्म पेंडिंग या रिजेक्ट है। आप अपना स्टेटस चेक करते रहें और जैसे ही ऑफिशल अपडेट आए, अपने फॉर्म में सुधार जरूर कर लें। इलेक्शन का समय होने के कारण सरकार भी कोशिश करेगी कि ज्यादा से ज्यादा पात्र छात्रों को लाभ मिले। इसलिए आप पैनिक न हों और ऑफिशल वेबसाइट की खबरों पर ही भरोसा करें।

विवरण Link
Official Website scholarship.up.gov.in
Status Check (Fresh) Click Here
Status Check (Renewal) Click Here
PFMS Payment Status Check pfms.nic.in
Home Page scholarship.up.gov.in
Telegram Channel UP Sarkari Update
WhatsApp Channel Join WhatsApp Channel

 

यूपी स्कॉलरशिप की हर छोटी-बड़ी ऑफिशियली अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को अवश्य जॉइन कर लें। अगर आपका स्कॉलरशिप से जुड़ा कोई भी सवाल या समस्या है, तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं या फिर हमें हमारे नंबर 9352301030 पर सीधा WhatsApp मैसेज भी कर सकते हैं। आपकी पूरी मदद की जाएगी।

---Advertisement---

Leave a Comment