IGNOU Update : क्या आप रोज़ IGNOU की website पर जाते हैं और confuse हो जाते हैं कि Admission का क्या हुआ, Re-Registration की last date कब है, Assignment कहाँ submit करें, Result कब आएगा, Grade Card मिला या नहीं? IGNOU के करोड़ों students को यही problem है — जानकारी इतनी बिखरी हुई है कि सही update ढूंढते-ढूंढते घंटे बर्बाद हो जाते हैं। कभी website नहीं खुलती, कभी notice समझ नहीं आता, कभी deadline miss हो जाती है। इसी problem का solution है हमारी यह IGNOU Daily Update Series —
IGNOU Whatsapp Channel Link : ClicK Now
जहाँ हर रोज़ Admission से लेकर Grade Card तक, Exam से लेकर Placement तक — IGNOU की हर एक ज़रूरी update आपको हिंदी में, सरल भाषा में, एक ही जगह मिलेगी। बस रोज़ यह page खोलिए और up-to-date रहिए। तो चलिए देखते हैं आज की सभी important updates!
IGNOU Latest Update Today 28/04/2026
IGNOU June 2026 Term-End Exam Tentative Date Sheet
इग्नू ने जून 2026 की सत्रांत परीक्षा (TEE) के लिए संभावित डेटशीट जारी कर दी है। ऑफिशियली तौर पर बताया गया है कि परीक्षा फॉर्म भरने का पोर्टल 10 मार्च से ही खोल दिया गया था। अगर आप इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं, तो ध्यान रखें कि आपका रजिस्ट्रेशन वैध होना चाहिए और आपने अपने सभी असाइनमेंट सही समय पर जमा कर दिए हों। यह डेटशीट अभी अस्थायी (Tentative) है, जिसका मतलब है कि इसमें आगे बदलाव हो सकते हैं। एक ही ग्रुप के विषयों की परीक्षा एक ही समय पर हो सकती है, और ऐसे में तारीख बदलने की रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं की जाएगी। आप अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें ताकि आखिरी समय में कोई दिक्कत न आए।
IGNOU Exam Date Sheet Out 2026 : जून एग्जाम की नयी तारीखें जारी, अभी Download करें अपनी Exam Date Sheet
Balodabazar Forest Division Ecotourism Internship 2026
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वन विभाग में स्टूडेंट्स के लिए इकोटूरिज्म इंटर्नशिप का एक बहुत ही शानदार मौका आया है।
- यह एक महीने की पेड इंटर्नशिप है जिसमें आपको 20,000 रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड मिलेगा।
- इसमें केवल 4 सीटें ही उपलब्ध हैं, इसलिए कॉम्पिटिशन काफी रहेगा। इस दौरान आपको बारनवापारा, देवपुर और धामनी इको विलेज जैसे खूबसूरत इलाकों में रहकर काम सीखने का अनुभव मिलेगा।
- अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल 2026 है। अगर आप प्रकृति और पर्यटन में रुचि रखते हैं, तो क्यूआर कोड स्कैन करके गूगल फॉर्म के जरिए तुरंत रजिस्ट्रेशन कर लें।
IGNOU Exam Form 2026 जारी , Late Fee के साथ 30 अप्रैल तक मौका, जल्दी भरें फॉर्म
IGNOU Job Drive for Manufacturing Sector (Chennai)
इग्नू के भुवनेश्वर और रायगढ़ रीजनल सेंटर मिलकर एक जॉब ड्राइव का आयोजन कर रहे हैं।
यह जॉब ड्राइव 30 अप्रैल 2026 को भुवनेश्वर के रीजनल सेंटर पर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। यह मौका खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए है जो मॉडाइन थर्मल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (Modine Thermal Systems Pvt. Ltd.) में काम करना चाहते हैं। जॉब की लोकेशन चेन्नई रहेगी और इसमें ट्रेनी के तौर पर 50 वैकेंसी हैं।
आपको 16,500 रुपये स्टाइपेंड के साथ रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी दी जाएगी। ओडिशा के जुलाई 2025 और जनवरी 2026 बैच के स्टूडेंट्स इसमें शामिल हो सकते हैं। अपने साथ सीवी और ओरिजिनल आईडी जरूर ले जाएं।
IGNOU Assignment January Session 2026 : अब भी नहीं किया जमा तो Exam में हो सकते हैं FAIL!
Satyarthi Summer School 2026
कैंपस प्लेसमेंट सेल (CPC), इग्नू युवाओं के लिए ‘सत्यार्थी समर स्कूल 2026’ प्रोग्राम लेकर आया है।
यह 3 हफ्ते का एक बहुत ही खास प्रोग्राम है जो 22 जून से 12 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसमें आपको नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी जी और दुनिया भर के विशेषज्ञों से मिलने और उनसे सीखने का मौका मिलेगा।
यह प्रोग्राम 18 से 25 साल के युवाओं के लिए है जो लीडरशिप और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।
इसमें कुल 25 सीटें हैं, इसलिए इसमें सिलेक्शन होना काफी बड़ी बात है। आप अपनी डिटेल्स ईमेल के जरिए भेजकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU Consultant Recruitment (Economics)
इग्नू के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज में ‘कंसल्टेंट’ (इकोनॉमिक्स) के पद के लिए भर्ती निकली है।
- यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट बेस पर 6 महीने के लिए होगी, जिसे आगे बढ़ाया भी जा सकता है। इसमें सैलरी 40,000 से 60,000 रुपये के बीच दी जाएगी।
- इसके लिए आपके पास इकोनॉमिक्स में कम से कम 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री और नेट/जेआरएफ (NET/JRF) होना अनिवार्य है। अगर आपकी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ है, तो आपको प्राथमिकता दी जाएगी।
- आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मई 2026 है। आपको अपना बायोडाटा ईमेल और स्पीड पोस्ट दोनों के जरिए दिल्ली हेडक्वार्टर भेजना होगा।
IGNOU Update Ki Ise Post Me Apko Kya-Kya Milega
- IGNOU Admission 2026 — New Admission की latest status और important dates
- IGNOU Re-Registration — किन courses के लिए खुली है और last date क्या है
- IGNOU Assignment — Submission status, last date और कहाँ जमा करें
- IGNOU Exam Form — TEE June 2026 Exam Form भरने की जानकारी
- IGNOU Date Sheet — June 2026 Term End Exam की Revised Date Sheet
- IGNOU Result — कौन से sessions के result आए हैं
- IGNOU Grade Card — Grade Card कब और कैसे मिलेगा
- IGNOU Hall Ticket / Admit Card — Download कैसे करें
- IGNOU Job, Placement और Internship — आज की career updates
- IGNOU WhatsApp Channel — Free alerts के लिए join करें
अगर आप चाहते हैं कि IGNOU की हर Latest News, Admit Card, Result, Assignment Deadline, Re-Registration Alert की जानकारी सबसे पहले और बिल्कुल FREE में आपके WhatsApp पर आए — तो अभी हमारा IGNOU WhatsApp Channel Join करें।








