---Advertisement---

Lucknow University Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ से भरें अपना ऑनलाइन फॉर्म

Lucknow University Admission

Lucknow University Admission 2026 : लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University), जिसे “लाइट ऑफ लर्निंग” के नाम से भी जाना जाता है, उत्तर प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक है। इस साल 2026 के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अपने विभिन्न स्नातक (Undergraduate) कोर्सेज जैसे BA, BSc, BCom, और प्रोफेशनल कोर्सेज (BBA, BCA, LLB) में एडमिशन की प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। यदि आप भी इस ऐतिहासिक विश्वविद्यालय का हिस्सा बनना चाहते हैं, और अपने आगे की पढाई यहाँ से करना चाहते तो आपको इसके कड़े नियमों और मानदंडों को समझना होगा। अक्सर छात्र लखनऊ यूनिवर्सिटी के ‘Regular’ और ‘Self-Financed’ सीटों के बीच की फीस के अंतर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, जिससे वे गलत कोर्स का चुनाव कर लेते हैं। लेकिन हम आपको इस आर्मेंटिकल में  हमने यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए नवीनतम डेटा के आधार पर हर कोर्स की सटीक फीस, आवश्यक न्यूनतम अंक (Percentage) और आवेदन की पूरी प्रक्रिया को सरल व  विस्तार से समझाया है। अगर आप चाहते हैं कि आपका नाम पहली ही मेरिट लिस्ट में आ जाए, तो यह आर्टिकल आपको पूरा पढ़ा ना  होगा।

Lucknow University Admission Date 2026

विवरण जानकारी
University Name University of Lucknow (LU)
Course Name UG Programs (BA, BSc, BCom, BCA, BBA etc.)
Session 2026-27
Admission Start Date 1 April 2026 (शुरू हो चुके हैं)
Last Date 31 May 2026
Application Mode Online (LURN Mandatory)
Official Website Lucknow University Official
Whatsapp Channel Join Now
UP Updates Channel Join Now

Lucknow University Admission 2026 Kab Start Hoga

विद्यार्थियों, लखनऊ यूनिवर्सिटी में 2026 सत्र के लिए एडमिशन फॉर्म 1 अप्रैल 2026 से भरना शुरू हो गए हैं। यूनिवर्सिटी ने अपना ऑनलाइन पोर्टल सक्रिय कर दिया है। आपको सबसे पहले यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर अपना LURN (Lucknow University Registration Number) जनरेट करना होगा। आप बिना इस नंबर के आप मुख्य एडमिशन फॉर्म नहीं भर पाएंगे। चूंकि आवेदन शुरू हो चुके हैं, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

Lucknow University Admission 2026 Last Date Kya Hai

LU Admission 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है हालांकि प्रवेश परीक्षाओं के शेड्यूल के आधार पर इसे थोड़ा आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन देरी करने पर आपको पसंदीदा परीक्षा केंद्र (Exam Center) मिलने में कठिनाई हो सकती है। लेट होने पर अक्सर वेबसाइट का सर्वर धीमा हो जाता है, जिससे पेमेंट कटने के बाद भी फॉर्म पेंडिंग रह जाता है। ऐसी समस्याओं से बचने के लिए समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Lucknow University Admission Eligibility & Fees List

लखनऊ यूनिवर्सिटी में कोर्सेज की पात्रता और उनकी फीस का विवरण नीचे दिया गया है:

कोर्स पात्रता (Gen/OBC) Regular Fee (₹) Self-Financed (₹)
B.A. (NEP) 40% 3,727 16,330
B.Com (NEP) 40% 3,827 22,732
B.Com (Hons) 60% 40,232
B.Sc. Maths 40% 7,827 – 10,827 26,330
B.Sc. Bio 40% 9,827 – 11,327 26,330
BCA 50% 49,500
BBA 50% 40,580
LL.B. (5 Year) 45% 47,330 58,110

नोट:  लखनऊ विश्वविद्यालय में भी पहली बार एडमिशन पर Registration (₹300) और Development (₹200) फीस केवल एक बार ही लगती है।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

Lucknow University Admission Fee Kitni Hai

आवेदन के समय आपको निम्नलिखित शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • Normal UG (BA, BSc, BCom): General/OBC के लिए ₹1200 और SC/ST/PwD के लिए ₹600।

  • Professional (BBA, BCA, D.Pharm): General/OBC के लिए ₹1500 और SC/ST/PwD के लिए ₹750।

Lucknow University Admission 2026 Extra Important Fees Details

कोर्स की मुख्य फीस के अलावा कुछ अन्य खर्चे भी होते हैं:

  • Enrollment Fee: ₹500 (केवल एक बार)।

  • Lab Fee: ₹1,000 से ₹3,000 प्रति विषय प्रति सेमेस्टर।

  • Caution Money (Refundable): विभाग और लाइब्रेरी के लिए कुल ₹1,000 (BBA के लिए ₹5,000)। यह कोर्स पूरा होने पर वापस मिल जाती है।

Lucknow University Admission 2026 Reservation & Zero Fee Rules

यूनिवर्सिटी के आरक्षण नियमों को ध्यान से समझें:

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now
  1. Zero Fee सुविधा: SC/ST छात्रों को Income Certificate जमा करने पर ‘Zero Fee’ का लाभ मिलता है, जिससे उनकी मुख्य ट्यूशन फीस माफ हो जाती है।

  2. आरक्षण का लाभ: केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी ही SC/ST/OBC/EWS कोटे का लाभ ले सकते हैं।

  3. सर्टिफिकेट की तारीख: OBC-NCL सर्टिफिकेट 1 जुलाई 2026 से 3 साल के अंदर का होना चाहिए। वहीं SC/ST छात्रों के लिए Zero Fee हेतु आय प्रमाण पत्र 1 जनवरी 2026 या उसके बाद का होना अनिवार्य है।

Lucknow University Admission 2026 Selection Process Kya Hai

एडमिशन पूरी तरह से प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) की मेरिट के आधार पर होता है।

आपसे परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता है।

अच्छी बात यह है कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा के बाद रैंक जारी की जाती है और ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से आपको सीट अलॉट की जाती है।

Lucknow University Admission 2026 Admission Form Bharte Time Common Mistakes

लखनऊ विश्वविद्यालय में हर साल हजारों योग्य छात्र सिर्फ इसलिए बाहर हो जाते हैं क्योंकि वे फॉर्म भरते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिन्हें बाद में सुधारा नहीं जा सकता। यदि आप नहीं चाहते कि आपकी एक साल की मेहनत बेकार जाए, तो इन आम गलतियों से जरूर बचें:

  • LURN जनरेट करने में जल्दबाजी: छात्र अक्सर बिना LURN (Lucknow University Registration Number) जनरेट किए बिना ही सीधे एडमिशन फॉर्म खोजने लगते हैं। याद रखें, बिना ₹100 का भुगतान किए और LURN प्राप्त किए आप मुख्य फॉर्म के पोर्टल पर लॉगिन भी नहीं कर पाएंगे।

  • पुराने डाक्यूमेंट्स अपलोड करना (सबसे बड़ी गलती): विश्वविद्यालय ने इस बार साफ कर दिया है कि OBC-NCL सर्टिफिकेट 1 जुलाई 2023 के बाद का और SC/ST छात्रों के लिए आय प्रमाण पत्र 1 जनवरी 2026 के बाद का होना चाहिए। पुराने दस्तावेज अपलोड करने पर आपको ‘Zero Fee’ का लाभ नहीं मिलेगा और आपको जनरल कैटेगरी में डाल दिया जाएगा।

  • Regular और SF सीटों का गलत चुनाव: रेगुलर सीटों की फीस बहुत कम होती है, इसलिए उनकी कट-ऑफ बहुत हाई (90%+) जाती है। वहीं Self-Financed (SF) सीटों की फीस ज्यादा होती है और कट-ऑफ कम। छात्र अक्सर केवल रेगुलर का विकल्प चुनते हैं और कम रैंक होने पर उन्हें कोई भी सीट नहीं मिल पाती। काउंसलिंग के समय दोनों विकल्पों को समझदारी से चुनें।

  • Cyber Cafe वाले की Email और Mobile No. देना: यह एक “Blunder” है। विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड, काउंसलिंग की तारीख और अलॉटमेंट लेटर का लिंक आपके मोबाइल और ईमेल पर भेजती है। यदि आप कैफे वाले का नंबर देते हैं, तो जरूरी सूचनाएं मिस हो सकती हैं और आपका एडमिशन अटक सकता है। अपना व्यक्तिगत नंबर ही इस्तेमाल करें।

  • Subject Selection में कंफ्यूजन: NEP (नई शिक्षा नीति) के तहत आपको मेजर और माइनर विषयों का चुनाव करना होता है। आप बिना सिलेबस देखे कोई भी कठिन विषय चुन लेते हैं और बाद में उन्हें पढ़ाई और प्रैक्टिकल में दिक्कत आती है। विषय वही चुनें जिसमें आपकी रुचि हो और जिसका कॉम्बिनेशन विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार हो।

  • Payment के बाद Confirmation Page न निकालना: कई बार सर्वर एरर के कारण पैसे कट जाते हैं लेकिन फॉर्म सबमिट नहीं होता। जब तक आपके पास “Success” का मैसेज और फाइनल प्रिंट आउट न आ जाए, तब तक अपना आवेदन अधूरा समझें। पेमेंट के बाद रसीद जरूर सेव करें।

  • Zero Fee Option पर टिक न करना: SC और ST वर्ग के वे छात्र जिनकी पारिवारिक आय निर्धारित सीमा से कम है, उन्हें फॉर्म भरते समय ‘Zero Fee’ के विकल्प पर टिक करना होता है। यदि आप यहाँ गलती करते हैं, तो बाद में आपको पूरी फीस जमा करनी पड़ेगी, भले ही आपके पास आय प्रमाण पत्र हो।

Lucknow University Admission 2026 Admission Form Online Kaise Bhare

एडमिशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप नीचे दी गई है:

  1. सबसे पहले ऑफिसियल  वेबसाइट पर जाकर ₹100 का भुगतान करें और अपना LURN जनरेट करें।

  2. अब एडमिशन पोर्टल पर LURN और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करें।

  3. अपनी पर्सनल डिटेल्स और एकेडमिक जानकारी (10वीं/12वीं के अंक) भरें।

  4. अपनी फोटो और हस्ताक्षर (तय साइज में) अपलोड करें।

  5. अपना जाति और आय प्रमाण पत्र अपलोड करें (यदि लागू हो)।

  6. अपने पसंदीदा कोर्स का चुनाव करें।

  7. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

  8. अंत में फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें और उसे संभाल कर रखें।

Lucknow University Admission Direct Link 2026

Description Link
Direct Online Apply Link Click Now
Admission Notification Download Click Now
Official Website Click Now
LU Latest Update Whatsapp Channel  Click Now
UP Latest Update Whatsapp Channel  Click Now

 

FAQ Section

Q1. Lucknow University admission 2026 kab se shuru honge?

Ans: लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्नातक (UG) कोर्सेज के लिए एडमिशन 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं। छात्र अब ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Q2. Zero fee ka labh lene ke liye income certificate kab ka hona chahiye?

Ans: ज़ीरो फीस (Zero Fee) का लाभ लेने के लिए एससी/एसटी छात्रों का आय प्रमाण पत्र 1 जनवरी 2026 या उसके बाद का बना होना चाहिए।

Q3. Kya bina LURN ke form bhara ja sakta hai?

Ans: नहीं, लखनऊ यूनिवर्सिटी के किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने के लिए एलयूआरएन (LURN) सबसे पहली और अनिवार्य प्रक्रिया है। इसके बिना आप आगे का फॉर्म नहीं भर सकते।

Q4. Lucknow University admission ki last date kya hai?

Ans: वर्तमान नोटिफिकेशन के अनुसार, बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

Q5. Kya anya rajyo ke student ko reservation milta hai?

Ans: नहीं, आरक्षण और ज़ीरो फीस जैसी सुविधाओं का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्रों को ही मिलता है। अन्य राज्यों के छात्र सामान्य श्रेणी में गिने जाएंगे।

Q6. BBA aur BCA ki fees regular seat jitni hi hoti hai?

Ans: नहीं, बीबीए और बीसीए प्रोफेशनल कोर्स हैं और ये केवल सेल्फ-फाइनेंस्ड (SF) मोड में उपलब्ध हैं, इसलिए इनकी फीस रेगुलर कोर्सेज की तुलना में काफी अधिक होती है।

Q7. Admission cancel karwane par fees wapas hogi?

Ans: फीस सामान्यतः नॉन-रिफंडेबल है। हालांकि, यदि आप 30 दिनों के भीतर एडमिशन वापस लेते हैं, तो 10% प्रोसेसिंग फीस काटकर बाकी पैसे वापस मिल सकते हैं।

Q8. Entrance exam offline hoga ya online?

Ans: लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा (UGET) आमतौर पर पेन-पेपर मोड (Offline) में आयोजित की जाती है, जिसमें ओएमआर (OMR) शीट भरनी होती है।

---Advertisement---

Leave a Comment