---Advertisement---

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 : हर महीने ₹3000 पेंशन पाएं, बस इतना करना होगा

PM Shram Yogi Maandhan Yojana

PM Shram Yogi Maandhan Yojana : अगर आप एक असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जैसे कि रिक्शा चलाना, निर्माण कार्य, घरेलू काम, या कोई छोटा-मोटा काम, तो बुढ़ापे की चिंता हर किसी को सताती है। पैसे कम हैं, और बचत नहीं होती और रिटायरमेंट के बाद जिंदगी कैसे चलेगी, यह सोचकर आपकी नींद उड़ जाती है। लेकिन अब भारत सरकार ने ऐसे लोगों के लिए एक बहुत जरूरी योजना शुरू की है जिसका नाम है प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना। इस योजना के तहत अगर आप हर महीने सिर्फ ₹55 से ₹200 तक का छोटा सा योगदान करते हैं, तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने ₹3000 की पक्की पेंशन मिलेगी। सबसे खास बात यह है कि आप जितना पैसा जमा करेंगे, सरकार भी उतना ही अपनी तरफ से जमा करेगी। यानी यह योजना पूरी तरह से मैचिंग कंट्रीब्यूशन पर काम करती है। अगर आपकी मासिक आय ₹15,000 से कम है और आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है, तो आप इस योजना के लिए योग्य हैं। इस आर्टिकल में आपको इस योजना की पूरी जानकारी मिलेगी, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026

जानकारी डिटेल्स
Scheme Name प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM-SYM)
Launched By भारत सरकार, श्रम और रोजगार मंत्रालय
Beneficiary असंगठित क्षेत्र के मजदूर और श्रमिक
Benefit 60 वर्ष के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन
Application Start Date जारी है (ongoing)
Application Last Date कोई लास्ट डेट नहीं, साल भर अप्लाई कर सकते हैं
Application Mode Online (maandhan.in) / CSC केंद्र
Official Website maandhan.in
Uttar Pradesh WhatsApp Channel Join Now
Bharat Whatsapp Channel Join Now

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Kya Hai

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना केंद्र सरकार की एक पेंशन योजना है जो खासतौर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों के लिए बनाई गई है। इस योजना का मकसद है कि जो लोग छोटे काम करते हैं और जिनकी कोई सरकारी पेंशन नहीं है, उन्हें बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिल सके। इस योजना में सरकार और लाभार्थी दोनों मिलकर हर महीने एक तय राशि जमा करते हैं। जब आपकी उम्र 60 साल हो जाती है, तो उसके बाद आपको जिंदगी भर हर महीने ₹3000 की पेंशन मिलती रहती है। यह योजना उन लोगों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है जो रिक्शा चालक, ईंट भट्टा मजदूर, निर्माण मजदूर, घरेलू कामगार, सड़क किनारे काम करने वाले, मछुआरे या ऐसे किसी भी काम से जुड़े हैं जहां कोई नियमित सरकारी लाभ नहीं मिलता।

Rani Laxmibai Scooty Yojana UP : किन छात्राओं को मिलेगी स्कूटी? जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Ke Fayde Kya Hai ?

इस योजना में शामिल होने पर आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि 60 साल की उम्र के बाद हर महीने ₹3000 की गारंटीड पेंशन मिलती है। यह पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आता है। इसके अलावा जितना योगदान आप देते हैं, सरकार भी उतना ही अपनी तरफ से जमा करती है, जिससे आपका पैसा दोगुना काम करता है। अगर किसी कारण लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो उनकी पत्नी या पति को 50 फीसदी यानी ₹1500 प्रति माह पेंशन मिलती रहती है। इस योजना में फॉर्म भरना बहुत आसान है और CSC केंद्रों पर पूरी मदद भी मिल जाती है।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Ka Labh Kin Logo Ko Milega

यह योजना उन सभी लोगों के लिए है जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। नीचे दिए गए काम करने वाले लोग इस योजना का फायदा उठा सकते हैं:

  • रिक्शा और ऑटो चालक
  • ईंट भट्टा मजदूर
  • निर्माण कार्य करने वाले मजदूर
  • घरेलू काम करने वाले कामगार
  • सड़क किनारे छोटी दुकान लगाने वाले
  • मछुआरे और खेत मजदूर
  • चमड़े का काम करने वाले
  • हथकरघा और बीड़ी बनाने वाले मजदूर
  • कचरा बीनने वाले और इस तरह का कोई भी असंगठित काम करने वाले

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Ka Form Kon Kon Bhar Skta Hai 

इस योजना में अप्लाई करने के लिए नीचे दी गई योग्यता होनी जरूरी है:

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now
  • आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए
  • आपकी मासिक आय ₹15,000 से कम होनी चाहिए
  • आप EPFO, ESIC या NPS के सदस्य नहीं होने चाहिए
  • आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर होने चाहिए
  • आपके पास एक बचत बैंक खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है
  • आप किसी भी सरकारी पेंशन योजना से नहीं जुड़े होने चाहिए
  • आयकर दाता नहीं होने चाहिए

Atal Pension Yojana 2026 बुढ़ापे की पक्की पेंशन! अब अटल पेंशन योजना से हर महीने मिलेंगे ₹1000 से ₹5000 – पूरी जानकारी

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Me Kon-Kon Se Document Chahiye

इस योजना में अप्लाई करने के लिए नीचे दिए दस्तावेज जरूरी हैं:

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पासबुक (सेविंग अकाउंट)
  3. मोबाइल नंबर (आधार से लिंक हो तो बेहतर)
  4. e-Shram कार्ड (पहले e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है)
  5. पासपोर्ट साइज फोटो
  6. Auto-Debit फॉर्म (बैंक डिटेल देकर साइन करना होगा)

नोट: अप्लाई करने से पहले e-Shram कार्ड बनवाना जरूरी है। उसके बाद ही मानधन योजना में फॉर्म भरा जा सकता है।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Ka Paisa Kitna Milega

इस योजना के तहत मिलने वाला पैसा आपकी उम्र पर निर्भर करता है। जितनी कम उम्र में आप जुड़ेंगे, उतना कम मासिक योगदान देना होगा। नीचे कुछ उदाहरण देखें:

उम्र (Age) हर महीने जमा राशि 60 साल के बाद पेंशन
18 साल ₹55 ₹3000 महीना
19 साल ₹58 ₹3000 महीना
20 साल ₹61 ₹3000 महीना
21 साल ₹64 ₹3000 महीना
22 साल ₹68 ₹3000 महीना
23 साल ₹72 ₹3000 महीना
24 साल ₹76 ₹3000 महीना
25 साल ₹80 ₹3000 महीना
26 साल ₹85 ₹3000 महीना
27 साल ₹90 ₹3000 महीना
28 साल ₹95 ₹3000 महीना
29 साल ₹100 ₹3000 महीना
30 साल ₹105 ₹3000 महीना
31 साल ₹110 ₹3000 महीना
32 साल ₹120 ₹3000 महीना
33 साल ₹130 ₹3000 महीना
34 साल ₹140 ₹3000 महीना
35 साल ₹150 ₹3000 महीना
36 साल ₹160 ₹3000 महीना
37 साल ₹170 ₹3000 महीना
38 साल ₹180 ₹3000 महीना
39 साल ₹190 ₹3000 महीना
40 साल ₹200 ₹3000 महीना

सरकार भी आपके जितना ही पैसा हर महीने जमा करती है। 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने ₹3000 की पक्की पेंशन मिलती रहेगी। अगर लाभार्थी की मृत्यु हो जाए तो उनके जीवनसाथी को ₹1500 प्रति माह पेंशन जारी रहती है।

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Me Online Apply Kaise Kare

इस योजना में दो तरीकों से अप्लाई किया जा सकता है। नीचे step by step प्रोसेस दी गई है:

ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रोसेस (maandhan.in के जरिए):

  1. सबसे पहले e-Shram पोर्टल पर जाकर अपना e-Shram कार्ड बनवा लें
  2. उसके बाद maandhan.in साइट पर जाएं
  3. होम पेज पर “Click Here to Apply Now” के ऑप्शन पर क्लिक करें
  4. “Self Enrollment” का ऑप्शन चुनें
  5. अपना मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरीफाई करें
  6. आधार नंबर और बैंक खाते की डिटेल्स भरें
  7. Auto-Debit फॉर्म डाउनलोड करें, उसे भरकर साइन करें और पोर्टल पर अपलोड करें
  8. पहली किस्त का पेमेंट ऑनलाइन करें
  9. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको एक Shram Yogi Pension Account Number मिलेगा

PM Internship Scheme : 23,365 सीटों पर मौका, हर माह ₹9,000 स्टाइपेंड — 10वीं से ग्रेजुएट तक करें आवेदन

CSC केंद्र के जरिए अप्लाई करने का प्रोसेस:

  1. नजदीकी CSC (Jan Seva Kendra) पर जाएं
  2. अपने सभी दस्तावेज साथ लेकर जाएं
  3. CSC ऑपरेटर आपका फॉर्म भर देगा
  4. Auto-Debit फॉर्म पर साइन करें
  5. पहली किस्त का पेमेंट करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें

Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Yojana 2025 – युवाओं को मिलेगा 5 लाख तक का लोन, पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी

PM Shram Yogi Maandhan Yojana Online Apply 

जानकारी लिंक
Apply PM-SYM Direct Link Click Here
PM-SYM Notification Download Click Here
Official Website maandhan.in
Uttar Pradesh WhatsApp Channel Join Now
Uttar Pradesh Telegram Channel Join Now

FAQ Section

1. PM Shram Yogi Maandhan Yojana kya hai?

Ans: यह भारत सरकार की एक पेंशन योजना है जो असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और श्रमिकों के लिए शुरू की गई है। इस योजना में हर महीने एक छोटी राशि जमा करने पर 60 साल की उम्र के बाद में आपको ₹3000 प्रति माह की पक्की पेंशन मिलती है।

2. PM Shram Yogi Maandhan Yojana 2026 mein kya badlav aaya hai?

Ans: 2026 में यह योजना पहले की तरह ही जारी है। सरकार ने इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। अभी भी असंगठित क्षेत्र के मजदूर इसमें अप्लाई कर सकते हैं और योजना का फायदा उठा सकते हैं।

3. PM Shram Yogi Maandhan Yojana mein apply kaise karen?

Ans: आप दो तरीकों से अप्लाई कर सकते हैं। पहला, maandhan.in साइट पर जाकर खुद ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। दूसरा, नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर वहां के ऑपरेटर की मदद से फॉर्म भरवा सकते हैं।

4. Maandhan.in par registration kaise kare?

Ans: maandhan.in साइट पर जाएं और “Self Enrollment” ऑप्शन चुनें। अपना मोबाइल नंबर डालें, OTP से वेरीफाई करें, फिर आधार नंबर और बैंक डिटेल्स भरें। Auto-Debit फॉर्म साइन करके अपलोड करें और पहली किस्त का पेमेंट करें। रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।

5. PM Shram Yogi Maandhan Yojana login kaise kare?

Ans: maandhan.in साइट पर जाएं और “Sign In” ऑप्शन पर क्लिक करें। अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें, OTP आएगा उसे डालें और लॉगिन हो जाएगा। इसके बाद आप अपना अकाउंट और पेंशन स्टेटस चेक कर सकते हैं।

6. Maandhan Yojana status check kaise kare?

Ans: अपना स्टेटस चेक करने के लिए maandhan.in पर लॉगिन करें। अपना Shram Yogi Pension Account Number और मोबाइल नंबर डालें। OTP वेरीफाई करने के बाद आपको अपने अकाउंट की पूरी डिटेल्स और जमा राशि का स्टेटस दिख जाएगा।

7. PM Shram Yogi Maandhan Yojana ke liye eligibility kya hai?

Ans: इस योजना के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए, मासिक आय ₹15,000 से कम होनी चाहिए, आप EPFO, ESIC या NPS के सदस्य नहीं होने चाहिए और आप असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर होने चाहिए।

8. PM Shram Yogi Maandhan Yojana ke liye documents kya chahiye?

Ans: इस योजना में अप्लाई करने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, e-Shram कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और Auto-Debit फॉर्म जरूरी है। इनके बिना फॉर्म नहीं भरा जा सकता।

9. PM Shram Yogi Maandhan Yojana mein age limit kya hai?

Ans: इस योजना में फॉर्म भरने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल है। 40 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस योजना में नहीं जुड़ सकते। जितनी कम उम्र में जुड़ेंगे उतना कम मासिक योगदान देना होगा।

10. PM Shram Yogi Maandhan contribution chart kya hai?

Ans: आपका मासिक योगदान आपकी उम्र के हिसाब से तय होता है। 18 साल पर ₹55, 25 साल पर ₹80, 28 साल पर ₹100, 30 साल पर ₹105, 35 साल पर ₹150 और 40 साल पर ₹200 प्रति माह देना होता है। सरकार भी उतना ही अपनी तरफ से जमा करती है।

11. E Shram card aur PM Shram Yogi Maandhan mein kya sambandh hai?

Ans: इस योजना में फॉर्म भरने से पहले e-Shram कार्ड बनवाना जरूरी है। e-Shram पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही मानधन योजना में जुड़ा जा सकता है। बिना e-Shram कार्ड के रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

12. Shram Yogi Maandhan CSC registration kaise hoga?

Ans: नजदीकी CSC यानी जन सेवा केंद्र पर जाएं और सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं। CSC ऑपरेटर आपका पूरा फॉर्म भर देगा, Auto-Debit फॉर्म पर आपसे साइन करवाएगा और पहली किस्त का पेमेंट लेकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर देगा। CSC केंद्रों पर प्रिंटर की सुविधा भी मिल जाती है।

13. Shram Yogi Maandhan form PDF kahan se milega?

Ans: Auto-Debit फॉर्म और योजना से जुड़े सभी फॉर्म maandhan.in साइट से डाउनलोड कर लें। इसके अलावा CSC केंद्र पर भी यह फॉर्म मिल जाता है। फॉर्म को सही तरह से भरकर साइन करें और पोर्टल पर अपलोड करें।

14. ₹3000 pension yojana mein agar beech mein chhodna pade toh kya hoga?

Ans: अगर आप किसी कारण से योजना बीच में छोड़ते हैं तो आपका जमा किया हुआ पूरा पैसा बैंक के बचत खाते जितने ब्याज के साथ वापस कर दिया जाएगा। आपका पैसा डूबेगा नहीं, पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

15. Laabharthi ki mrityu ke baad pension ka kya hoga?

Ans: अगर लाभार्थी की 60 साल से पहले मृत्यु हो जाती है तो उनके जीवनसाथी के पास विकल्प होता है कि वो योजना जारी रखें या जमा राशि ब्याज सहित वापस लें। अगर 60 साल के बाद मृत्यु होती है तो जीवनसाथी को ₹1500 प्रति माह पेंशन जारी रहती है।

---Advertisement---

Leave a Comment