---Advertisement---

UP Police SI Final Answer Key 2025 जारी , 08 प्रश्न हुए Cancel, 14 मई तक तुरंत करें Check

UP Police SI Final Answer Key

UP Police SI Final Answer Key : अगर आपने UP Police Sub Inspector भर्ती 2025 का एग्जाम दिया था और आप Final Answer Key का इंतजार कर रहे थे, तो वो इंतजार अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड यानी UPPBPB ने Sub Inspector नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की Final Answer Key जारी कर दी है। यह एग्जाम 14 और 15 मार्च 2026 को 4 पालियों में हुआ था। बोर्ड ने पहले Provisional Answer Key 23 मार्च से 26 मार्च 2026 तक ऑफिशल साइट पर दिखाई थी जिस पर अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते थे। उन तमाम आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की एकाधिक पैनल ने गहराई से विचार किया और उसके बाद यह Final Answer Key तैयार की गई है। इस बार बोर्ड ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। कुल 04 पालियों के 20 सवालों के बारे में आपत्तियां मिली थीं जिनमें से 08 सवाल पूरी तरह निरस्त किए गए हैं, 08 सवालों में एक से ज्यादा विकल्प सही माने गए हैं और 04 सवालों के उत्तर विकल्प बदले गए हैं। इन सभी बदलावों का सीधा असर आपके अंकों पर पड़ेगा इसलिए यह आर्टिकल पूरा पढ़ें। सबसे जरूरी बात यह है कि Final Answer Key अब अंतिम है। इसके बाद किसी भी सवाल या विकल्प पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी और न ही कोई बदलाव होगा।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

UP Police SI Final Answer Key 2026 Date

जानकारी डिटेल्स
Board Name UP Police Recruitment & Promotion Board (UPPBPB)
Post Name Sub Inspector (SI) Civil Police & Equivalent
Bharti Year Direct Recruitment 2025
Written Exam Date 14 & 15 March 2026
Provisional Answer Key Date 23 March – 26 March 2026
Final Answer Key Jari 07 May 2026
Answer Key Dekhe ki Last Date 14 May 2026
Mode Online
Official Website uppbpb.gov.in
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

UP Police SI Final Answer Key 2025 Kab Jari Hui

UPPBPB ने Final Answer Key मई 2026 में जारी की है। बोर्ड ने साफ किया है कि अभ्यर्थी ऑफिशल साइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी Login ID यानी जन्म तिथि और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक से लॉगिन करके अपनी Final Answer Key 14 मई 2026 तक देख सकते हैं।

यह तारीख बेहद जरूरी है। 14 मई 2026 के बाद आप Answer Key नहीं देख पाएंगे इसलिए अभी जाकर चेक कर लें और इसका  स्क्रीनशॉट सेव कर लें।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

UP Home Guard Answer Key 2026 Date OUT? : Provisional vs Final Key समझें आसान भाषा में

UP Police SI Answer Key 2025 Me Kya-Kya Badla

यह वो हिस्सा है जो हर अभ्यर्थी जानना चाहता है। बोर्ड को अभ्यर्थियों से 04 पालियों के कुल 20 सवालों पर आपत्तियां मिली थीं। विषय विशेषज्ञों की पैनल ने सभी आपत्तियों की जांच के बाद तीन तरह के फैसले लिए:

पहला — 08 सवाल पूरी तरह निरस्त: जिन 08 सवालों या उनके विकल्पों में गलती पाई गई उन्हें पूरी तरह हटा दिया गया है। इन सवालों के लिए अंक उन सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे जिन्होंने एग्जाम दिया था। यह इलाहाबाद हाईकोर्ट की रिट याचिका संख्या 2669 में दिए गए फैसले के अनुसार किया गया है।

दूसरा — 08 सवालों में एक से ज्यादा सही विकल्प: इन सवालों के बारे में बोर्ड ने तय किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी ने इनमें से कोई भी सही विकल्प भरा है तो उसे उस सवाल के पूरे अंक दिए जाएंगे।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

तीसरा — 04 सवालों के उत्तर विकल्प बदले गए: इन 04 सवालों का जो सही उत्तर Provisional Answer Key में था वो गलत था। अब उसे सुधार कर सही विकल्प दे दिया गया है।

इन तीनों बदलावों का सीधा मतलब है कि कई अभ्यर्थियों के अंक पहले से ज्यादा होंगे और कट-ऑफ पर भी इसका असर पड़ सकता है।

UP Lekhpal Main Exam Date 2026: 21 मई को होगी परीक्षा, फीस जमा करें वरना Admit Card नहीं मिलेगा

UP Police SI Final Answer Key 2025 Kaise Check Kare — Step by Step

Final Answer Key देखना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. UPPBPB की ऑफिशल साइट uppbpb.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर “SI Direct Recruitment 2025 – Final Answer Key” का लिंक ढूंढें।
  3. लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी Date of Birth और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक डालकर लॉगिन करें।
  5. आपकी Final Answer Key स्क्रीन पर आ जाएगी।
  6. इसे डाउनलोड कर लें और स्क्रीनशॉट भी सेव करें।
  7. यह सुविधा केवल 14 मई 2026 तक उपलब्ध है।

CRPF Constable Tradesman Bharti 2026: आवेदन शुरू 10वीं पास करें Apply, Total Post, Eligibility, Fee और Online Apply का पूरा Process

UPPBPB Sub Inspector Answer Key ke Baad Aage Kya Hoga

Final Answer Key जारी होने के बाद बोर्ड का अगला काम DV/PST यानी Document Verification और Physical Standard Test की तारीख और स्थान जारी करना है। बोर्ड के ऑफिशल नोटिस के अनुसार DV/PST की कार्यवाही मई 2026 के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की योजना है।

Final Answer Key में जो बदलाव हुए हैं उनसे कुछ अभ्यर्थियों के अंक बढ़ सकते हैं। इससे शॉर्टलिस्ट में भी थोड़ा बदलाव आ सकता है। इसलिए जो अभ्यर्थी पहले “Sorry! You are not short listed” स्टेटस देख रहे थे उन्हें एक बार फिर ऑफिशल साइट पर जाकर अपना स्टेटस चेक करना चाहिए।

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि Final Answer Key के बाद किसी भी सवाल या विकल्प पर कोई आपत्ति नहीं ली जाएगी और न ही बोर्ड किसी अंक की गलती के लिए जिम्मेदार होगा। यानी यह आखिरी मौका है — अभी जाकर चेक करें।

UP Police SI Final Answer Key PDF Link 2026

Link Access
Final Answer Key Check Link Check Now 
DV/PST Result Check Check Now
Official Website uppbpb.gov.in
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Channel Join Now

FAQ — Aksar Puche Jane Wale Sawaal

1. UP Police SI Final Answer Key 2025 Kab Jari Hui?

Ans: UPPBPB ने UP Police SI Final Answer Key मई 2026 में जारी की है। अभ्यर्थी इसे 14 मई 2026 तक ऑफिशल साइट पर देख सकते हैं।

2. UP Police SI Final Answer Key Kaise Check Kare?

Ans: uppbpb.gov.in पर जाएं, Final Answer Key का लिंक खोलें, Date of Birth और प्रश्न पुस्तिका क्रमांक से लॉगिन करें। आपकी Answer Key स्क्रीन पर आ जाएगी।

3. UP Police Final Answer Key Dekhne ki Last Date Kya Hai?

Ans: Final Answer Key देखने की लास्ट डेट 14 मई 2026 है। इसके बाद यह साइट से हटा दी जाएगी इसलिए अभी चेक करें और सेव कर लें।

4. UP Police Kitne Sawaal Nirastya Gaye Hain?

Ans: बोर्ड ने कुल 08 सवाल पूरी तरह निरस्त किए हैं। इन सवालों के अंक सभी अभ्यर्थियों को दिए जाएंगे जिन्होंने एग्जाम दिया था।

5. Jis Sawaal Me Ek Se Jyada Sahi Option Hai Uska Kya Hoga?

Ans: ऐसे 08 सवालों में अगर आपने कोई भी सही विकल्प भरा है तो आपको उस सवाल के पूरे अंक मिलेंगे।

6. Provisional Answer Key se Final Answer Key Me Kya Fark Hai?

Ans: Provisional Answer Key पहले जारी होती है जिस पर आपत्ति दर्ज होती है। आपत्तियों की जांच के बाद जो अंतिम Answer Key बनती है वो Final Answer Key होती है। Final Answer Key पर कोई आपत्ति नहीं होती।

7. Answer Key Me Badlav Se Mera Result Badal Sakta Hai?

Ans: हां, अगर निरस्त सवाल या बदले गए विकल्प वाले सवाल आपने सही किए थे या छोड़ दिए थे तो आपके अंक बदल सकते हैं। इसलिए DV/PST स्टेटस एक बार फिर चेक करना सही रहेगा।

8. UP Police SI DV/PST Kab Hoga?

Ans: बोर्ड के ऑफिशल नोटिस के अनुसार DV/PST की कार्यवाही मई 2026 के तीसरे सप्ताह में शुरू होने की योजना है। exact तारीख जल्द साइट पर जारी होगी।

9. UP Police Final Answer Key ke Baad Objection De Sakte Hain?

Ans: नहीं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि Final Answer Key के बाद किसी भी सवाल या विकल्प पर कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। यह पूरी तरह अंतिम है।

10. UP Police SI Result 2025 Par Answer Key Badlav Ka Kya Asar Hoga?

Ans: 08 सवाल निरस्त होने और 08 सवालों में एक से ज्यादा सही विकल्प मानने से कई अभ्यर्थियों के अंक बढ़ेंगे। इससे कट-ऑफ और शॉर्टलिस्ट पर भी असर पड़ सकता है। जो अभ्यर्थी पहले लिस्ट से बाहर थे उन्हें एक बार फिर अपना स्टेटस चेक करना चाहिए।

---Advertisement---

Leave a Comment