---Advertisement---

Atal Pension Yojana 2026 बुढ़ापे की पक्की पेंशन! अब अटल पेंशन योजना से हर महीने मिलेंगे ₹1000 से ₹5000 – पूरी जानकारी

Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana(APY) :आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम सब यही सोचते हैं कि जब हम बूढ़े होंगे तो क्या होगा या रिटायरमेंट के बाद क्या होगा 60 वर्ष बाद नौकरी छूट जाएगी, कमाई बंद हो जाएगी, फिर घर चलाने के पैसे कहाँ से आएंगे? यह खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास कोई बड़ी कंपनी की पेंशन या PF नहीं है – जैसे मजदूर, छोटे दुकानदार, किसान, घरेलू काम करने वाले, ऑटो-रिक्शा चालक, सब्जी वाले उनके लिए तो ये टेंशन और भी बढ़ जाती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए भारत सरकार के द्वारा अटल पेंशन योजना शुरू की है। ये योजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर है। इस योजना में आप 18 से 40 साल की उम्र में जॉइन कर सकते हो और हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत करके 60 साल की उम्र के बाद जीवन भर पेंशन पा सकते हो। पेंशन की रकम आप खुद चुनते हो – 1000, 2000, 3000, 4000 या 5000 रुपये प्रति महीना। अगर आप जल्दी जॉइन करते हो तो हर महीने सिर्फ 42 रुपये से शुरू हो जाती है। सबसे बड़ी बात ये है कि सरकार इस पेंशन की गारंटी देती है। अगर आपके खाते में पैसा कम कमाया तो सरकार खुद पूरा कर देगी। अगर आपकी मौत हो जाती है तो आपकी पत्नी या पति को वही पेंशन मिलती रहेगी और दोनों के बाद आपके नामी को पूरा पैसा (कॉर्पस) मिल जाएगा। ये योजना इतनी सुरक्षित है कि लाखों गरीब और मध्यम वर्ग के लोग इसमें जॉइन करके अब चैन की सांस ले रहे हैं। अगर आप भी सोच रहे हो कि बुढ़ापे में क्या होगा, तो अभी जॉइन कर लो – छोटी बचत से बड़ी सुरक्षा मिलेगी। परिवार को भी टेंशन फ्री रखोगे। इस योजन से जुडी पूरी जानकारी नीचे दी गयी है , इसलिए आर्टिकल को ध्यन से पढ़े और अपने दोस्तों को शेयर जरूर करे |

Atal Pension Yojana Latesh Update 

भारत सरकार ने Atal Pension Yojana (APY) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब यह योजना 2031 तक जारी रहेगी, जिससे करोड़ों लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा मिलती रहेगी।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

Atal Pension Yojana Ke Labh kya kya ha

  1. 60 साल के बाद हर महीने 1000 से 5000 रुपये तक पेंशन मिलेगी, जो की आप खुद चुनते हो।
  2. पेंशन की पूरी गारंटी सरकार देती है , आपको कोई रिस्क नहीं।
  3. अगर किसी की मौत हो जाए तो पति/पत्नी को वही पेंशन जिंदगी भर मिलती रहेगी।
  4. दोनों की मौत के बाद नामी को पूरा जमा पैसा (1.7 लाख से 8.5 लाख तक) मिल जाएगा।
  5. अगर निवेश से ज्यादा रिटर्न आए तो पेंशन बढ़ भी सकती है।
  6. 18 साल की उम्र में जॉइन करने पर बहुत कम रकम (42 रुपये/महीना) में 5000 की पेंशन मिल सकती है।
  7. ये योजना अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर(छोटे-मोटे दुकानदार, रेहड़ी-पटरी वाले, दिहाड़ी मजदूर, और घरेलू कामगार अक्सर इसी क्षेत्र में आते हैं, जहाँ उन्हें वेतन, छुट्टी या सामाजिक सुरक्षा जैसे लाभ नहीं मिलते) के लोगों
  8. के लिए बनी है, जिनके पास कोई दूसरी पेंशन नहीं है।
  9. परिवार पर बोझ नहीं पड़ेगा, आप इंडिपेंडेंट रहोगे।
  10. मेडिकल खर्च, घर का किराया, रोजमर्रा के खर्च के लिए अच्छी मदद मिलेगी।
  11. योगदान पर इनकम टैक्स में छूट (सेक्शन 80C) मिलती है।

Atal pension yojana ka form kon bhar sakta hai

  • आप भारतीय नागरिक हो|
  • आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो |
  • आपका बैंक खाता होना चाहिए, साथ ही आधार कार्ड से लिंक होनाचाहिए|
  • 1 अक्टूबर 2022 के बाद से इनकम टैक्स भरने वाले जॉइन नहीं कर सकते
  • मजदूर, दुकानदार, किसान, घरेलू कामगार, ऑटो चालक, छोटे व्यापारी, हाउसवाइफ, स्टूडेंट – सब जॉइन कर सकते हैं
  • अगर आपको पहले से कोई सरकारी पेंशन (जैसे NPS, EPF) मिल रही है तो नहीं जॉइन कर सकते

Atal Pension Yojana Me Kitna Paise Milte Hai

अटल पेंशन योजना के लाभ के लिए आपको 18 से 40 वर्ष की आयु तक अटल पेंशन फंड में कुछ राशि का योगदान देना होगा |

उम्र
₹1000 की पेंशन के लिए मासिक योगदान
₹5000 की पेंशन के लिए मासिक योगदान
18 वर्ष ₹42 ₹210
25 वर्ष ₹76 ₹376
30 वर्ष ₹116 ₹577
35 वर्ष ₹181 ₹902
40 वर्ष ₹291 ₹1454

यह राशि हर महीने खाते से अपने आप कटती है

Atal Pension Yojana Ka Form Kaise Bhare 

ऑनलाइन आवेदन

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

अटल पेंशन योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने बैंक की नेट बैंकिंग सेवइयां मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन करना होगा

  • मेनू में जाकर “Social Security Schemes” या “Atal Pension Yojana (APY)” विकल्प खोजें
  • Apply for Atal Pension Yojana पर क्लिक करें
  • अब एक फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको ये जानकारियां भरनी होंगी
  • नाम
  • जन्मतिथि
  • आधार संख्या
  • मोबाइल नंबर
  • नॉमिनी का नाम व संबंध
  • पेंशन राशि का चयन (₹1000 से ₹5000 तक)
  • योगदान का तरीका (मासिक / त्रैमासिक / अर्धवार्षिक)
  • अपने खाते से ऑटो डेबिट की अनुमति दें। आपको एक OTP प्राप्त होगा, उसे भरकर पुष्टि करें

Atal Pension Yojana Update 2026

  1. मोबाइल नंबर और आधार अपडेटेड रखें।
  2. आवेदन के समय दी गई जानकारी सही और मेल खाती होनी चाहिए।
  3. मासिक योगदान के लिए खाते में पर्याप्त बैलेंस हमेशा रखें।
  4. एक व्यक्ति केवल एक बार APY में नामांकित हो सकता है

Atal Pension Yojana Apply Offline

ऑफलाइन आवेदन

यदि आपके पास मोबाइल है या नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है तो आप बैंक किया डाकघर जाकर ऑफलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now
  • किसी भी सरकारी बैंक या निजी बैंक या नजदीकी डाकघर में जाए
  • अटल पेंशन योजना का फॉर्म भरे
  • दस्तावेज को जमा करें
  • ऑटो डेबिट की अनुमति दें
  • फार्म को जमा करें और रसीद दें

Atal Pension Yojana

  1. हमेशा खाते में पर्याप्त बैलेंस रखे बैलेंस कम होने पर जुर्माना लगेगा
  2. यदि लगातार 6 महीने तक कोई राशि नहीं कटी तो खाता बंद हो सकता है
  3. पेपर बैंक जाकर योजना की स्थिति को जांच करते रहे
  4. योजना से जुड़ने के बाद में एक बार पुष्टि एसएमएस आता है इसे कोई सुरक्षित रखें

Atal Pension Yojana Apply Online Link 2026

Atal Pension Yojan Apply Link
Latest Sarkari Yojana
Latest Sarkari Jobs
Uttar Pardesh Sarkari Update 
Our Whatsapp Channel

Atal Pension Yojana Faqs

Q1. Atal Pension Yojana Kya Hai?

Ans : अटल पेंशन योजना (Apy) भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के लोगों को 60 वर्ष की आयु के बाद महीने में पेंशन प्रदान करना है।

Q2. Atal Pension Yojana Ka Labh ?

उत्तर:इस योजना के तहत 60 वर्ष की उम्र के बाद आपको ₹1,000 से ₹5,000 तक की मासिक पेंशन मिलती है।

Q3. Atal Pension Yojana Eligibility Kya Hai?

Ans : अटल पेंशन योजना का लाभ वही व्यक्ति ले सकता है जिसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो और जिसके पास बैंक खाता होना अनिवार्य है।

Q4. Atal Pension Yojana Me Age Limit Kya Hai?

Ans : इस योजना में आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

Q5. Atal Pension Yojana Contribution Kitna Hota Hai?

Ans : अटल पेंशन में योगदान की राशि आपकी की आयु और चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर करती है, जो लगभग ₹42 से ₹1,454 प्रतिमाह तक हो सकती है।

Q6. Atal Pension Yojana Pension Kitni Milti Hai?

Ans : इस योजना में ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000 या ₹5,000 प्रतिमाह पेंशन का विकल्प उपलब्ध है।

Q7. Atal Pension Yojana Apply Kaise Kare?

Ans : अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी बैंक या डाकघर में जाकर Apy फॉर्म भरना होता है।

Q8. Atal Pension Yojana Online Apply Kaise Kare?

Ans : कुछ बैंक अपने नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप के माध्यम से अटल पेंशन योजना में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करते हैं।

Q9. Atal Pension Yojana Account Kaise Check Kare?

Ans : Apy खाते की जानकारी बैंक स्टेटमेंट, मोबाइल ऐप या Apy Pran नंबर के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

Q10. Atal Pension Yojana Me Nominee Kaun Ho Sakta Hai?

Ans : इस योजना में आप अपने परिवार के किसी भी सदस्य को नामांकित (Nominee) कर सकता है।

Q11. Atal Pension Yojana Ka Paisa Kab Milega?

Ans : अटल पेंशन योजना की राशि 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद मासिक पेंशन के रूप में मिलती है।

Q12. Atal Pension Yojana Kab Shuru Hui Thi?

Ans : अटल पेंशन योजना की शुरुआत 1 जून 2015 को भारत सरकार द्वारा की गई थी। इसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के नागरिकों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।

---Advertisement---

Leave a Comment