---Advertisement---

SSC CGL Result 2025 OUT | पूरे 1,39,395 कैंडिडेट्स Tier-2 के लिए शॉर्टलिस्ट

SSC CGL Result

SSC CGL Result : कर्मचारी चयन आयोग (SSC ) के द्वारा SSC CGL 2025 Tier-1 रिजल्ट जारी कर दिया गया है और इसके साथ ही लाखों उम्मीदवारों का लंबा इंतज़ार खत्म हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने दिन-रात एक कर के तैयारी की थी, मॉक टेस्ट दिए, गलतियाँ सुधारीं और खुद पर भरोसा बनाए रखा ,उनके लिए यह दिन किसी जश्न से कम नहीं है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट PDF जारी किया, जिसमें क्वालीफाई कैंडिडेट्स के रोल नंबर लिस्टेड हैं। कुल 1,39,395 कैंडिडेट्स Tier 2 के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं | SSC CGL का रिजल्ट केवल नंबरों का खेल नहीं है, बल्कि यह धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत की असली परीक्षा है। Tier-1 रिजल्ट के साथ कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि इस बार प्रतियोगिता पहले से कहीं ज़्यादा कड़ी रही। नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रिया के कारण कई उम्मीदवारों के अंक उम्मीद से कम या ज़्यादा भी हो सकते हैं, लेकिन SSC की यही प्रक्रिया सभी शिफ्टों में समानता बनाए रखने के लिए अपनाई जाती है। जो उम्मीदवार Tier-1 में सफल हो चुके हैं, उनके लिए अब असली लड़ाई Tier-2 में शुरू होती है, क्योंकि यहीं से फाइनल सिलेक्शन की तस्वीर साफ होती है। वहीं जो इस बार क्वालिफाई नहीं कर पाए, उन्हें निराश होने की नहीं बल्कि अपनी रणनीति सुधारने की ज़रूरत है। हर साल SSC CGL यही साबित करता है कि सफलता एक बार में नहीं, बल्कि लगातार कोशिश से मिलती है।

All India Latest Jobs Join Now
UP Sarkari Update Whatsapp Channel Join Now

SSC CGL Result Date 2025

Board SSC
Post CGL 
Exam  Tier 1
Exam Date  12/09/2025 To 26/09/2025
Result Out Date 18/12/2025
Next Step Tier 2
Job Location India
Official Website Click Here
Join Whatsapp Channel Click Here
Join Telegram Channel Click Here

SSC CGL Tier 2 Exam Kab Hoge

अगर आप SSC CGL 2025 का Tier 1क्लियर कर चुके हो, तो आपको बधाई! अब आपका फोकस Tier 2 पर होना चाहिए| क्योकि ये ही फाइनल मेरिट डिसाइड करेगा, तो आपको अच्छे से Tier 2 की तैयारी करनी होगी है | क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के अनुसार Tier 2 के एग्जाम जनवरी के तीसरे सप्ताह में करने की घोषण की है, मतलब आपके पास तैयारी के लिए सिर्फ 3-4 हफ्ते बचे हैं| और Tier 2 में आपके मार्क्स ही तय करेंगे कि आपको असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, AAO या JSO जैसी ड्रीम पोस्ट मिलेगी या नहीं। यहां कंपटीशन और भी टफ होता है, क्योंकि सिर्फ क्वालीफाई कैंडिडेट्स ही बैठते हैं|

SSC CGL Tier 1 Result Kaise Check Kare 

  1. सबसे पहले आपको कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा| आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके सीधे होमपेज पर पहुँच जाएँगे|
  2. ऑफिसियल वेबसाइट ओपन होने के बाद होम पेज पर आपको ऊपर या साइड में “Result” टैब दिखाई देगा। वहाँ पर “CGL” (Combined Graduate Level) सेक्शन क्लिक करें।
  3. आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ “Combined Graduate Level Examination (Tier-I), 2025” या “Candidates shortlisted for Tier-II” वाला लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। (पोस्ट ग्रुप वाइज अलग-अलग लिस्ट होंगी: List-1 AAO के लिए, List-2 JSO के लिए, List-3 अन्य पोस्ट्स के लिए)।
  4. यदि आपको मेरिट लिस्ट चेक करनी है, तो “View Result” या डायरेक्ट PDF लिंक पर क्लिक करें (यहाँ क्वालीफाई कैंडिडेट्स के रोल नंबर लिस्टेड होंगे)।
  5. यदि आपको स्कोरकार्ड चेक करना है, तो आप “Scorecard” या “View Marks/Scorecard” लिंक पर क्लिक करें।
  6. अब आपके सामने एक लॉगिन पेज आएगा |
  7. आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी: Registration Number / Roll Number और Date of Birth (जन्म तिथि) या Password भर करके फिर Captcha Code (जो स्क्रीन पर दिख रहा हो) को डाल दें।
  8. सभी जानकारी भरने के बाद “Submit” या “Login” बटन पर क्लिक करें।
  9. आपका रिजल्ट, स्कोरकार्ड, क्वालीफाइंग स्टेटस, सेक्शन-वाइज मार्क्स और कट-ऑफ डिटेल्स तुरंत स्क्रीन पर दिखाई देगी।

SSC CGL Tier-1 Result Online Check Link

SSC CGL Tier -1 Result Link  Click Here
SSC Official Website   Click Here
SSC Latest Update Whatsapp  Click Here
SSC Latest Update Telegram  Click Here
---Advertisement---

Leave a Comment