G7 Summit 2025 : जी 7 सबमिट 2025 कनाडा कैननास्किस में सोमवार से G7 समिट शुरू हो रहा है। G7, यानी ग्रुप ऑफ सेवन, विश्व के सात सबसे विकसित और शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों का एक समूह है। यह समूह वैश्विक अर्थव्यवस्था, राजनीति, पर्यावरण और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करता है और साझा समाधान निकालने का प्रयास करता है। इसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) शामिल हैं। यह कोई औपचारिक संगठन नहीं है, बल्कि यह एक अनौपचारिक मंच है | यह तीन दिन का सम्मेलन होता है इस बार इसमें 14 देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाग ले रहे हैं
G7 Summit की स्थापना
1973 में दुनियाभर में तेल का संकट पैदा हुआ। इससे निपटने के लिए 1975 में अमेरिका, फ्रांस,इटली, वेस्ट जर्मनी और ब्रिटेन ने G-6 ग्रुप बनाया। तेल जब दुनिया में संकट और आर्थिक मंदी जैसी समस्याएँ बढ़ रही थीं। उस समय यह समूह केवल छह देशों का था | 1975 में फ्रांस में G-6 की पहली समिट हुई। अगले साल यानी 1976 में कनाडा भी इसमें शामिल हो गया। 1998 से 2013 तक रूस भी इसका हिस्सा रहा। फिर इसको G8 कह गया , जिसे ग्रुप ऑफ एट भी कहा जाता है, एक राजनीतिक मंच था जिसमें दुनिया की आठ प्रमुख औद्योगिक अर्थव्यवस्थाएं शामिल थीं |
G7 Summit 2025 के उद्देश्य :
G7 का मुख्य उद्देश्य विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग को बढ़ाना, वैश्विक संकटों पर चर्चा करना, और सामूहिक रूप से समाधान निकालना है। यह समूह हर साल एक शिखर सम्मेलन आयोजित करता है, जिसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होते हैं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं। 2025 में G7 का महत्व और भी बढ़ गया है, क्योंकि दुनिया अनेक चुनौतियों से जूझ रही है — जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध, इजरायल ईरान के संघर्ष से बढ़ती हुई मिडिल की समस्या, वैश्विक आर्थिक मंदी, जलवायु परिवर्तन, और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी नैतिक दुविधाएं। ऐसे में G7 देशों की भूमिका निर्णायक बन जाती है। इस साल के G7 शिखर सम्मेलन में ग्रीन एनर्जी, वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली और डिजिटल टेक्नोलॉजी पर विशेष फोकस रहा।
भारत क्यों नहीं शामिल है
भारत को भले ही सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है, लेकिन यह जी-7 समूह का हिस्सा नहीं है। जब जी-7 बना था तब भारत एक विकासशील देश था और गरीबी से जूझ रहा था। जी-7 का गठन विकसित देशों के लिए किया गया था जिनकी अर्थव्यवस्थाएं वैश्विक रूप से मजबूत थीं। भारत उस दौर में इस मानदंड पर खरा नहीं उतर रहा था। जी-7 अब अपने समूह का विस्तार नहीं करता।
Note : ऐसे ही एजुकेशन संबंधित अपडेट के लिए आप हमारे व्हाट्सएप चैनल व टेलीग्राम चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं
G7 Summit Question Answer
G7 क्या है?
G7 (Group of Seven) एक अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संगठन है जिसमें विश्व की सात सबसे विकसित और औद्योगिक अर्थव्यवस्थाएँ शामिल हैं।
G7 की स्थापना कब हुई थी?
G7 की स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी।
G7 देशों के नाम क्या हैं?
कनाडा ,फ्रांस, जर्मनी, जर्मनी,जापान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका यूरोपीय संघ (EU) को एक पर्यवेक्षक (observer) के रूप में शामिल किया गया है।
G7 और G20 में क्या अंतर है
G7 में 7 विकसित देश होते हैं।G7 का ध्यान अधिकतर राजनीतिक और सुरक्षा मुद्दों पर होता है।
G20 में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल हैं, और यह विकसित और विकासशील दोनों देशों का समूह है।
G20 का फोकस वैश्विक आर्थिक स्थिरता पर ज्यादा होता है
2025 का G7 सम्मेलन कहाँ आयोजित होगा?
2025 का G7 सम्मेलन कनाडा में आयोजित किया जाएगा।
क्या भारत G7 का सदस्य है?
नहीं, भारत G7 का स्थायी सदस्य नहीं है, लेकिन उसे कई बार G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित अतिथि (Guest Country) के रूप में बुलाया गया है।