---Advertisement---

CTET Admit Card 2026: Download Link, Exam Date, Steps to Download & Important Instructions

CTET Admit Card

CTET Admit Card  2026: Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा आयोजित Central Teacher Eligibility Test (CTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है। यह हर साल लाखों उम्मीदवार CTET परीक्षा में शामिल होते हैं, ताकि वे कक्षा 1 से 8 तक शिक्षक बनने के लिए योग्य हो सकें। CTET परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास CTET Admit Card होना अनिवार्य होता है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाता। CTET Admit Card में उम्मीदवार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ होती हैं, जैसे उनके नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, फोटो और हस्ताक्षर आदि। इसलिए एडमिट कार्ड जारी होते ही उम्मीदवारों को इसे तुरंत डाउनलोड कर लेना चाहिए और सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लेना चाहिए। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती पाई जाती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित विभाग से संपर्क करना आवश्यक होता है।इस आर्टिकल में हम आपको CTET Admit Card 2026 से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे, जैसे – एडमिट कार्ड कब जारी होगा, डाउनलोड कैसे करें, उसमें क्या-क्या जानकारी होती है और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश।

CTET Important Date 2026

Board CBSE
Notification Released 27/11/2025
Online Application Start 27/11/2025
Last Date to Apply 18/12/2026
Online Corrections 23.12.2025 to 26.12.2025
Exam City 23/01/2026
Admit Card Released Out  05/02/2026
Exam Date 08 February 2026
Result Declaration March 2026
Whatsapp Channel Join Now

CTET Admit Card 2026 Kab Jari Hoga

CBSE आमतौर पर CTET परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है।उम्मीद की जा रही है कि CTET 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। CTET Admit Card केवल online mode में ही जारी किया जाएगा, डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।

CTET Exam Pattern 2026

Paper-I (Class 1 to 5)

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • समय: 2 घंटे 30 मिनट

सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) होंगे

Paper-II (Class 6 to 8)

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • समय: 2 घंटे 30 मिनट

Note : CTET में Negative Marking नहीं होती है।

CTET Exam Day Important Instructions (महत्वपूर्ण निर्देश)

  1. CTET परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
  2. परीक्षा केंद्र पर CTET Admit Card का प्रिंटआउट लेकर जाएं
  3. एक वैध Photo ID Proof (Aadhaar Card, Voter ID आदि) साथ रखें
  4. परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें
  5. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल, स्मार्ट वॉच आदि की अनुमति नहीं होगी
  6. एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें|

CTET Official Notification Out 2026 | Teacher बनने का सुनहरा मौका, Exam Date, Syllabus, Admit Card और Result की पूरी जानकारी अभी जानें

CTET Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?

CTET एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से संबंधित और परीक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। एडमिट कार्ड  डउनलोड करने के बाद आपको सभी विवरणों को ध्यान से जांच लेना चाहिये |

एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी होती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्म तिथि
  • माता / पिता का नाम
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • पेपर (Paper-I / Paper-II)
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

CTET Admit Card Me Galti Hone Pe Kya Kare 

कभी-कभी एडमिट कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत, फोटो धुंधली, गलत जन्म तिथि, या गलत परीक्षा केंद्र जैसी समस्याएं आ सकती हैं। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं।

  1. सबसे पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के तुरंत बाद सभी डिटेल्स चेक करें।
  2. यदि गलती हो तो CBSE/CTET हेल्पलाइन पर संपर्क करें या ईमेल भेजें ([email protected])।
  3. हेल्पलाइन नंबर: आधिकारिक साइट पर उपलब्ध (सामान्यतः 011-22235774 या अन्य)।
  4. सुधार के लिए आवेदन फॉर्म नंबर, रजिस्ट्रेशन डिटेल्स और गलती का स्क्रीनशॉट संलग्न करें।
  5. परीक्षा से पहले ही सुधार करवा लें, क्योंकि परीक्षा के दिन कोई बदलाव नहीं होगा।

CTET Paper 1 Syllabus 2026: Class 1 to 5 के लिए पूरा सिलेबस, Exam Pattern, Important Topics और FAQs हिंदी में

CTET Admit Card 2026 Kaise Download Kare 

CTET Admit Card डाउनलोड करने के लिए नीचे  दिए सिंपल प्रोसेस बताया जा रहा है|

  • सबसे पहले CTET की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर “CTET Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • अब अपना Application Number और Date of Birth / Password दर्ज करें
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें
  • आपका CTET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • एडमिट कार्ड को PDF में डाउनलोड करें
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें

CTET Admit Card Online Link 2026

CTET Exam City Check Link Click Here
CTET Admit Card Download Link Click Here
CTET Online Apply Link Click Here
CTET Official Notification Click Here
CTET Official Website Click Here
Whatsapp Channel For Latest Update Click Here
---Advertisement---

Leave a Comment