UP Scholarships Update : उत्तर प्रदेश सरकार हर साल लाखों बच्चों को छात्रवृत्ति देती है ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रख सकें। लेकिन सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि UP Scholarship का पैसा कब आएगा और उसका status कैसे चेक करें। बहुत से बच्चे form तो भर देते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि उनका form college से आगे गया या नहीं, DWO से verify हुआ या नहीं और पैसा उनके खाते में कब पहुँचेगा।इसलिय आज हम सत्र 2025-26 के लिए General, OBC, Minority और SC/ST category के बच्चों की payment अलग-अलग phases की बात करेगे | पहले phase में कुछ बच्चों के खाते में पैसा आ चुका है और जिनका नहीं आया उनके लिए अगले phases की तारीखें भी तय हैं। इसके अलावा 2024-25 के वंचित बच्चों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। इस article में हम आपको UP Scholarship की सभी payment dates, status check करने का तरीका, PFMS से payment देखने की प्रक्रिया और जरूरी documents की पूरी जानकारी एकदम आसान भाषा में देंगे। इसलिए इसे आखिर तक पढ़ें।
UP Scholarship Update
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| Scholarship Name | UP Scholarship 2025-26 |
| Organization | Uttar Pradesh Samaj Kalyan Vibhag |
| Course | Pre Matric, Post Matric, BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom और सभी UG/PG Courses |
| Session / Year | 2025-26 |
| Category | Scholarship Status / Payment Status |
| Location | Uttar Pradesh |
| Official Website | scholarship.up.gov.in |
UP Scholarship 2nd Kist Kab Aayegi? बड़ी अपडेट
प्रदेश में चल रही छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत SC/ST छात्रों को मिलने वाली स्कॉलरशिप में 60% पैसा केंद्र सरकार देती है और 40% राज्य सरकार की तरफ से आता है।
अभी की स्थिति ये है कि राज्य सरकार अपना 40% हिस्सा काफी छात्रों के खाते में भेज चुकी है, लेकिन करीब 5 लाख से ज्यादा छात्रों को अभी तक केंद्र का 60% हिस्सा नहीं मिला है, जिससे थोड़ी परेशानी बनी हुई है।
अधिकारियों के मुताबिक, पिछली फाइनेंशियल ईयर का जो केंद्र का पैसा रुका हुआ है, वो 15 मई 2026 तक छात्रों के खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है।
देरी का मुख्य कारण ये है कि जब राज्य सरकार अपना हिस्सा भेजती है, उसके बाद पूरा डेटा केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपडेट होता है, जिसमें थोड़ा टाइम लग जाता है।
1. पैसा क्यों नहीं आया जबकि स्टेटस में सब ‘Verified’ है?
- जवाब: Verified का मतलब फॉर्म सही है, पर पैसा बजट और शासन के अगले आदेश पर निर्भर करता है।
- शॉर्ट समाधान: पोर्टल चेक करते रहें और बजट जारी होने का इंतज़ार करें।
2. “Blocked — Management Quota” लिखकर आ रहा है, क्या करूँ?
- जवाब: मैनेजमेंट कोटे (सीधे प्रवेश) वालों को नियम अनुसार स्कॉलरशिप नहीं दी जाती।
- शॉर्ट समाधान: यह निदेशालय का नियम है, इसमें कोई सुधार संभव नहीं है। और यदि आप की सीट Management Quota से नहीं है,तो आपको अपने कॉलेज जाकर सही करवाना होगा फिर वापस से आपको भी सबमिट करेगा आपका कॉलेज
3. “Below 60% — Rejected by District Committee” का क्या चक्कर है?
- जवाब: प्राइवेट प्रोफेशनल कोर्सेज में 12वीं में 60% से कम अंक होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है।
- शॉर्ट समाधान: शासन के नियम के कारण इसमें अब कुछ नहीं हो सकता।
4. “PFMS Rejected — UID Never Enable for DBT” क्यों दिखा रहा है?
इसका मतलब क्या है?
आपका Aadhaar card आपके bank account से DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए enable नहीं है। Scholarship का पैसा सीधे bank में आने के लिए यह ज़रूरी है।
Solution क्या है?
अपने bank में जाओ और बोलो: “मेरा Aadhaar DBT के लिए enable करना है”
साथ में यह documents ले जाओ:
Aadhaar Card (original + photocopy)
Bank Passbook
Aadhaar से linked mobile number
5. “PFMS Rejected” है पर बैंक में सब सही करवाया है, फिर भी क्यों?
- जिनका PFMS Pending दिख रहा है — वो भी ध्यान दें:इन तीन में से कोई भी situation है तो तुरंत सही करो:1. 27 January के बाद नया bank account Aadhaar से link करवाया हो,,, तो चेक कर ले लिंक है या नही
2. Scholarship form में गलत account number दे दिया हो या पुराना account दिया हो
3. Account तो सही है लेकिन उसमें Aadhaar seeding नहीं हुई और PFMS link नहीं हैइन cases में scholarship का पैसा नहीं आएगा।
अभी जाओ अपने bank में और यह तीन काम करवाओ:
Aadhaar seeding ✅
DBT enable ✅
PFMS link ✅
6. “Blocked — Attendance Less than 50%” क्यों आया?
- जवाब: कॉलेज ने आपकी उपस्थिति 50% से कम दर्ज की है, जबकि 75% अनिवार्य है।
- शॉर्ट समाधान: कॉलेज के स्कॉलरशिप विभाग से संपर्क कर अपनी अटेंडेंस सही करवाएं।
7. स्टेटस में Amount (पैसा) लिखी है, पर खाते में नहीं आया?
- जवाब: पैसा सरकारी खाते से निकल चुका है, बैंक प्रोसेस में समय ले रहा है।
- शॉर्ट समाधान: 2-3 दिन रुकें और अपने उस बैंक खाते को चेक करें जो आधार से लिंक है।
8. “Pending Response from PFMS” का क्या मतलब है?
- जवाब: बैंक और PFMS के बीच आपके डेटा का वेरिफिकेशन अभी चल रहा है।
- शॉर्ट समाधान: यह एक ऑटोमेटिक प्रोसेस है, बस कुछ दिन इंतज़ार करें।
9. District Committee (DWO) से पेंडिंग क्यों है?
- जवाब: जिले के अधिकारी अभी आपके फॉर्म की बारीकी से जाँच कर रहे हैं।
- शॉर्ट समाधान: इसमें छात्र को कुछ नहीं करना, वेरिफिकेशन का इंतज़ार करें।
10. मेरे मार्क्स कम हैं, क्या मुझे स्कॉलरशिप मिलेगी?
- जवाब: सामान्य कोर्सेज में चांस रहता है, लेकिन प्रोफेशनल कोर्सेज में कट-ऑफ (60%) अनिवार्य है।
- शॉर्ट समाधान: अगर आप सामान्य कोर्स में हैं, तो बजट बचने पर पैसा आ सकता है।
11. Final Submission नहीं कर पाया था, क्या अब कुछ हो सकता है?
- जवाब: बिना फाइनल लॉक के फॉर्म आगे फॉरवर्ड नहीं होता।
- शॉर्ट समाधान: इस साल अब कुछ नहीं होगा, अब फिर से पोर्टल खोंले तब आवेदन करें।
12. “Semester Back” लिखकर रिजेक्ट हो गया है?
- जवाब: पिछले साल फेल होने या बैक आने पर छात्र को अपात्र माना जाता है।
- शॉर्ट समाधान: बैक पेपर क्लियर करें, इस सत्र में स्कॉलरशिप नहीं मिलेगी।
13. “Below 55%” या “Below 50%” ब्लॉक क्यों दिखा रहा है?
- जवाब: आपकी कैटेगरी या कोर्स के लिए तय किए गए न्यूनतम अंकों से आपके नंबर कम हैं।
- शॉर्ट समाधान: मार्क्स कम होने के कारण यह निदेशालय स्तर से ब्लॉक किया गया है।
14. स्कॉलरशिप के लिए आधार सीडिंग कब तक करवानी चाहिए?
- जवाब: फॉर्म भरने के तुरंत बाद ही करवा लेनी चाहिए ताकि पेमेंट फेल न हो।
- शॉर्ट समाधान: जितनी जल्दी हो सके बैंक जाकर NPCI लिंक करवा लें।
15. क्या स्टेटस में सुधार (Correction) करने के बाद पैसा पक्का आता है?
- जवाब: सुधार से फॉर्म पात्र बनता है, लेकिन पैसा बजट की उपलब्धता पर आता है।
- शॉर्ट समाधान: करेक्शन के बाद फाइनल प्रिंट कॉलेज में जमा करना न भूलें।
16. स्टेटस चेक करने पर “Invalid” या “No Record Found” क्यों आता है?
- जवाब: सर्वर डाउन होने या गलत रजिस्ट्रेशन नंबर/पासवर्ड डालने से ऐसा होता है।
- शॉर्ट समाधान: ब्राउज़र की हिस्ट्री क्लियर करें और सही क्रेडेंशियल के साथ दोबारा चेक करें।
17. क्या मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना ज़रूरी है?
- जवाब: हाँ, OTP वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर का आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है।
- शॉर्ट समाधान: नजदीकी आधार सेंटर जाकर अपना वर्तमान मोबाइल नंबर लिंक कराएं।
18. “Verified by Bank” है पर “Rejected by DWO” क्यों?
- जवाब: बैंक ने खाता सही पाया, पर जिले के अधिकारी ने आपके दस्तावेजों में कमी पाई।
- शॉर्ट समाधान: रिजेक्शन का ‘Reason’ देखें और उसके समाधान के लिए जिला कल्याण ऑफिस जाएं।
19. बैंक खाता बदल गया है, तो क्या पैसा आएगा?
- जवाब: पैसा खाता नंबर से नहीं, आधार नंबर के जरिए लिंक अकाउंट में आता है।
- शॉर्ट समाधान: आपका जो भी खाता आधार से सबसे आख़िरी में लिंक हुआ है, उसे चेक करें।
20. समस्या बहुत ज़्यादा है और कोई नहीं सुन रहा, तो कहाँ जाएं?
- जवाब: कॉलेज स्तर पर समाधान न होने पर जिला अधिकारी ही मदद कर सकते हैं।
- शॉर्ट समाधान: अपने जिले के विकास भवन में जाकर ‘समाज कल्याण अधिकारी’ को प्रार्थना पत्र दें।
UP Scholarship 2025-26 ki Mahatvapurn Baatein Jo Sabhi Student Ko Jarur Janna Chahiye
- पहली जरूरी बात यह है कि DWO यानी जिला स्तरीय स्वीकृति समिति द्वारा आवेदन verify होने के बाद ही बच्चे छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए पात्र माने जाते हैं। अगर form DWO से verify नहीं हुआ तो पैसा नहीं आएगा।
- दूसरी जरूरी बात यह है कि जिन बच्चों के status में “Status At Institution Level – Forwarded” दिख रहा है उनकी scholarship आ चुकी है। यह देखकर घबराने की जरूरत नहीं है।
- तीसरी बात यह है कि अगर अभी तक पैसा नहीं आया है तो पहले अपना status check करें। अगर form reject नहीं हुआ है तो अगले phase का इंतजार करें।
- चौथी बात, PFMS portal पर payment status check करते समय वही bank account number डालें जो form में भरा था। गलत जानकारी डालने पर payment status नहीं दिखेगा।
- पाँचवीं बात, हमेशा PFMS की official status पर ही भरोसा करें। किसी अन्य website या व्यक्ति के बताए पर नहीं।

UP Scholarship Status 2025-26 Online Kaise Check Kare
- UP Scholarship का status check करना बहुत आसान है। नीचे पूरा तरीका step by step दिया जा रहा है:
- पहले step में scholarship portal की official website पर जाएं और Status वाले option पर click करें।
- दूसरे step में Application Type चुनें यानी Fresh है या Renewal, यह select करें।
- तीसरे step में अपना Registration Number और Date of Birth डालें और Search button पर click करें।
- चौथे step में आपका scholarship status screen पर दिख जाएगा। इसमें आप देख सकते हैं कि form college से forward हुआ या नहीं, DWO से verify हुआ या नहीं।
UP Scholarship PFMS से Payment Status Check करने का तरीका:
- पहले PFMS की official website पर जाएं। वहाँ होमपेज पर “Know Your Payments” का option दिखेगा, उस पर click करें।
- अब अपने bank का नाम और bank account number डालें। फिर screen पर दिखाया गया Captcha Code भरें और Search button दबाएं।
- इसके बाद आपकी UP Scholarship Payment Status screen पर दिख जाएगी।
Payment Status में दिखने वाले अलग-अलग status का मतलब:
- Payment Initiated – पैसा भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है
- Payment Success – पैसा आपके bank खाते में भेज दिया गया है
- Payment Pending – अभी पैसा नहीं आया है, थोड़ा इंतजार करें
- Failed / Rejected – किसी तकनीकी कारण से payment रुकी है, college या DWO office से संपर्क करें
UP Scholarship Important Links
| विवरण | Link |
|---|---|
| Official Website | scholarship.up.gov.in |
| Status Check (Fresh) | Click Here |
| Status Check (Renewal) | Click Here |
| PFMS Payment Status Check | pfms.nic.in |
| Home Page | scholarship.up.gov.in |
| Telegram Channel | UP Sarkari Update |
| WhatsApp Channel | Join WhatsApp Channel |










9. Blocked by directorate
Add after 30 september
Likha hai
Is ka Kiya matlab hai
Or sab verified h
Plz reply Sir